न्यूज डेस्क,जशपुर,छत्तीसगढ़,25जून2026
सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में जशपुर पुलिस ने ऐसा इतिहास रच दिया हैं,जिसकी गूंज अब पूरे देश में सुनाई दे रही हैं। जिले के सभी 766 गांवों में एक ही दिन, एक ही समय पर जन चौपाल आयोजित कर जशपुर पुलिस ने, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया हैं। यह अनूठा रिकॉर्ड हेलमेट पहनने और यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बनाया गया।इस ऐतिहासिक अभियान का नेतृत्व डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने किया, जिनकी सोच और पहल ने सड़क सुरक्षा को जनआंदोलन का रूप दे दिया।
🟠गांव-गांव पहुंचा सड़क सुरक्षा का संदेश
24 जून को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जिले के सभी 766 गांवों में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस मितानों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने जन चौपाल लगाकर लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और नशे में वाहन न चलाने के लिए जागरूक किया।इस दौरान ग्रामीणों को सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मौतों और उनके दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। अभियान का उद्देश्य केवल नियम बताना नहीं, बल्कि लोगों में सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।
🟠गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने दी मान्यता
जशपुर पुलिस के इस विशाल अभियान का परीक्षण और सत्यापन करने के बाद गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने,इसे आधिकारिक रूप से विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित समारोह में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की राज्य प्रमुख सोनल राजेश शर्मा ने एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
🟠10 हजार से अधिक लोगों ने निकाली हेलमेट रैली
अभियान की शुरुआत 18 अप्रैल को विशाल हेलमेट जागरूकता रैली से हुई थी। कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, जनप्रतिनिधियों और हजारों नागरिकों ने बाइक रैली में भाग लेकर हेलमेट पहनने का संदेश दिया।जिले के पत्थलगांव, कुनकुरी, बगीचा सहित विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित रैलियों में 10 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता रही।
🟠60 हजार लोगों ने ली सड़क सुरक्षा की शपथ
जशपुर पुलिस ने अभियान के दौरान 60 हजार से, अधिक लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। वहीं मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों और विभिन्न विभागों के 3 हजार से अधिक गणमान्य नागरिकों ने वीडियो संदेश जारी कर लोगों से हेलमेट पहनने की अपील की।
🟠5 हजार पुलिस मितान बने अभियान की ताकत
जशपुर पुलिस द्वारा गठित लगभग 5 हजार पुलिस मितानों ने,गांव-गांव जाकर अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस और ग्रामीणों के बीच मजबूत समन्वय स्थापित कर उन्होंने सड़क सुरक्षा का संदेश घर-घर पहुंचाया।
🟠सड़क सुरक्षा को जन आंदोलन बनाने की पहल
एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करना जशपुर पुलिस की प्राथमिकता हैं। हेलमेट केवल कानून का पालन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का सबसे बड़ा माध्यम हैं। उन्होंने इस उपलब्धि को जिले के सभी पुलिसकर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को समर्पित किया।
🟠जशपुर बना देश के लिए मिसाल
एक दिन में 766 गांवों में जन चौपाल आयोजित कर विश्व रिकॉर्ड बनाना न केवल जशपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि हैं, बल्कि यह पूरे देश के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता का एक प्रेरणादायक मॉडल भी बन गया हैं। यह अभियान साबित करता है कि प्रशासन, पुलिस और जनता मिलकर किसी भी सामाजिक बदलाव को जन आंदोलन में बदल सकते हैं।











