Nexis News

बारिश भी नहीं रोक सकी बच्चों का उत्साह, सेमरा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,25जून 2026

तेज बारिश के बावजूद विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन,स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उत्कृष्ट माध्यम विद्यालय, सेमरा में उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी बच्चों का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर, मुंह मीठा कराकर और निःशुल्क गणवेश वितरित कर विद्यालय में स्वागत किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने बच्चों को शाला प्रवेश दिलाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनकी बेहतर शिक्षा ही विकसित समाज की नींव हैं।विधायक पैकरा ने अभिभावकों से अपील करते हुए, कहा,कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बच्चों को निःशुल्क गणवेश, पाठ्यपुस्तक और मध्यान्ह भोजन जैसी सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं। यदि कहीं शिक्षकों की कमी या पढ़ाई में लापरवाही दिखाई दे तो इसकी जानकारी सीधे उन्हें दी जाए।उन्होंने शिक्षकों को भी बच्चों को प्रेम और आत्मीयता के साथ पढ़ाने की सलाह देते हुए कहा,कि डर का माहौल नहीं बल्कि प्रेरणादायक वातावरण ही बच्चों को शिक्षा से जोड़ सकता हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज ने कहा,कि शिक्षा के बिना समाज और राष्ट्र का विकास संभव नहीं हैं। उन्होंने कहा,कि खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में बच्चों और अभिभावकों की उपस्थिति यह दर्शाती हैं,कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ रही हैं।उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की नियमित पढ़ाई पर ध्यान देने और शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंती भगत, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत, जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों को नई ड्रेस, किताब-कॉपी सेट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बारिश के बीच आयोजित यह शाला प्रवेश उत्सव शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और बच्चों के उत्साह का प्रतीक बन गया।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!