Nexis News

दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जेपी नड्डा से अहम मुलाकात,स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के मुद्दों पर हुई बड़ी चर्चा

न्यूज डेस्क,नई दिल्ली,25जून2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को, नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, चिकित्सा अधोसंरचना के विकास, किसानों को खाद-बीज की समय पर उपलब्धता और कृषि क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।मुख्यमंत्री साय ने, केंद्रीय मंत्री को बताया,कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। विशेष रूप से दूरस्थ, आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर इलाज और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य संस्थानों का विस्तार किया जा रहा हैं।

🟠ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों तक पहुंचेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

मुख्यमंत्री ने कहा,कि सरकार का लक्ष्य हैं,कि प्रदेश के लोगों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े। इसके लिए स्वास्थ्य ढांचे को लगातार मजबूत किया जा रहा हैं,और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने, नए चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता और जनस्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

🟠खरीफ सीजन में किसानों को नहीं होगी खाद-बीज की कमी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया,कि राज्य सरकार किसानों को खाद और बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रही हैं। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि खरीफ सीजन के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।उन्होंने कहा, कि खाद वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही हैं,और कालाबाजारी, जमाखोरी तथा अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

🟠नैनो यूरिया और नैनो डीएपी को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने बताया,कि प्रदेश में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने और उन्नत खेती के प्रति जागरूक करने के लिए गांव-गांव अभियान संचालित किए जा रहे हैं।सरकार का मानना है कि नैनो उर्वरकों के उपयोग से खेती की लागत कम होगी, उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय में सुधार होगा।

🟠केंद्र-राज्य समन्वय से विकास को मिलेगी नई गति

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य, कृषि और जनकल्याण के क्षेत्रों में विकास को नई गति देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय के साथ योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा हैं।वहीं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़े प्रयासों में हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!