अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,25जून 2026
बलरामपुर कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने गुरुवार को, विकासखंड बलरामपुर के ग्राम सौनी स्थित माध्यमिक शाला एवं हाई स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न केवल शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बल्कि विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर उनकी पढ़ाई, ज्ञान और भविष्य के सपनों को भी करीब से जाना। बच्चों की लगन और आत्मविश्वास ने कलेक्टर का दिल जीत लिया।कलेक्टर ने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान और विज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे। बच्चों को बिना झिझक जवाब देने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसी दौरान कक्षा सातवीं की छात्रा सोनी पाल ने ग्रह मंडल से जुड़े सभी प्रश्नों का आत्मविश्वास के साथ सटीक उत्तर दिया। छात्रा की प्रतिभा और तैयारी से प्रभावित होकर कलेक्टर ने उसकी पीठ थपथपाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
🟠बच्चों को बड़े सपने देखने की दी प्रेरणा
हाई स्कूल के विद्यार्थियों से बातचीत के दौरान कलेक्टर ने पूछा कि वे भविष्य में क्या बनना चाहते हैं। बच्चों ने डॉक्टर, शिक्षक, पुलिस अधिकारी और अन्य क्षेत्रों में जाने की इच्छा जताई। इस पर कलेक्टर ने कहा,कि बड़े सपने देखना अच्छी बात हैं,लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण आवश्यक हैं।उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन स्कूल आने, समय का सदुपयोग करने और हर विषय की नियमित तैयारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज की मेहनत ही कल की सफलता की मजबूत नींव बनती हैं।
🟠पढ़ाई के साथ लेखन अभ्यास पर दिया जोर
कलेक्टर ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ प्रतिदिन लिखने की आदत विकसित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा,कि नियमित लेखन अभ्यास से सीखने की क्षमता बढ़ती हैं और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलती हैं।
🟠शिक्षकों को दिए गुणवत्ता सुधार के निर्देश
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शिक्षकों से प्रत्येक विद्यार्थी पर व्यक्तिगत ध्यान देने को कहा। उन्होंने गतिविधि आधारित शिक्षण, नियमित मूल्यांकन और कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराने पर जोर दिया।उन्होंने कहा,कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम बेहतर बनाने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक हैं। साथ ही शिक्षकों को विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता बढ़ाने के लिए नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियां अपनाने के निर्देश भी दिए।
🟠शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर
कलेक्टर ने विद्यार्थियों की उपस्थिति की समीक्षा करते हुए स्कूलों में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा,कि नियमित उपस्थिति से पढ़ाई में निरंतरता बनी रहती हैं और बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं।उन्होंने शिक्षकों से अभिभावकों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने तथा अनुपस्थित विद्यार्थियों को नियमित स्कूल लाने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा। साथ ही सीजीवीएसके ऐप के माध्यम से शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
🟠शिक्षा से ही बनेगा सुनहरा भविष्य
निरीक्षण के अंत में कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा,कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का सबसे मजबूत आधार हैं। यदि विद्यार्थी लगन और मेहनत से पढ़ाई करें तो वे जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।












