न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,25जून2026
डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के खिलाफ, सरगुजा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए,एक ऐसे नेटवर्क का पर्दाफाश किया हैं,जो साइबर ठगों को बैंक खाते और सिम कार्ड उपलब्ध कराकर ऑनलाइन ठगी के करोड़ों के खेल को अंजाम देने में मदद कर रहा था। थाना कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।पुलिस जांच में खुलासा हुआ हैं,कि आरोपियों के बैंक खातों का इस्तेमाल विभिन्न राज्यों में हुई, साइबर ठगी की रकम को ट्रांसफर और छिपाने के लिए किया जा रहा था। मामले में अभी और भी आरोपियों की तलाश जारी हैं।
🟠I4C की रिपोर्ट से खुली ठगी की परतें
भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) द्वारा संचालित राष्ट्रीय पोर्टल से प्राप्त जानकारी के आधार पर,पुलिस मुख्यालय रायपुर ने संदिग्ध म्यूल अकाउंट और फर्जी मोबाइल नंबरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे।जांच के दौरान अंबिकापुर निवासी शुभम यादव के बैंक खाते में 42,499 रुपये और धीरज पाण्डेय के खाते में 22,563 रुपये की संदिग्ध राशि प्राप्त होना पाया गया। दोनों खातों के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी से संबंधित शिकायतें दर्ज थीं।
🟠ऐसे काम करता था साइबर ठगी का नेटवर्क
पुलिस जांच में सामने आया,कि आरोपी अपने नाम पर बैंक खाते खुलवाकर और सिम कार्ड जारी करवाकर उन्हें साइबर अपराधियों के उपयोग के लिए उपलब्ध कराते थे। इन खातों में ऑनलाइन ठगी से प्राप्त रकम जमा की जाती थी और बाद में उसे अलग-अलग माध्यमों से निकाला या ट्रांसफर किया जाता था।पूछताछ में यह भी सामने आया,कि आरोपियों ने आपराधिक साजिश के तहत कई खातों और मोबाइल नंबरों का उपयोग साइबर ठगी के लिए किया। जांच के दौरान आरोपी धीरज पाण्डेय के मोबाइल फोन से अन्य आरोपियों के साथ बातचीत के ऑडियो भी बरामद किए गए हैं, जिन्हें पुलिस ने महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में जब्त किया हैं।
🟠गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
पुलिस ने मामले में निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं—
🔸️ शुभम यादव (26 वर्ष) – बाबूपारा, अंबिकापुर
🔸️ धीरज पाण्डेय (20 वर्ष) – मठपारा, अंबिकापुर
🔸️ शिवम यादव (25 वर्ष) – बाबूपारा, अंबिकापुर
🔸️ कृष गुप्ता (21 वर्ष) – मठपारा, अंबिकापुर पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने मामले में अपनी भूमिका स्वीकार की हैं।
🟠गंभीर धाराओं के तहत दर्ज हुआ अपराध
आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली अंबिकापुर में, अपराध क्रमांक 428/2026 के तहत बीएनएस की धारा 318(4), 317(4) एवं 61(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।
🟠फरार आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस का कहना हैं,कि यह केवल शुरुआती कार्रवाई हैं। जांच के दौरान कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आई हैं, जिनकी तलाश की जा रही हैं। जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना हैं।
🟠साइबर अपराधियों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
सरगुजा पुलिस ने स्पष्ट किया हैं,कि साइबर ठगी, म्यूल अकाउंट, फर्जी सिम और डिजिटल फ्रॉड से जुड़े मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही हैं। आम लोगों से भी अपील की गई हैं,कि वे किसी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी या मोबाइल सिम उपयोग करने के लिए न दें, अन्यथा वे भी कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं।
🟠पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह, साइबर सेल प्रभारी अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक विकास सिन्हा सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।












