Nexis News

रामगढ़ महोत्सव की तैयारियों में जुटा प्रशासन, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया स्थल निरीक्षण

न्यूज डेस्क,सरगुजा,छत्तीसगढ़,25जून2026

सरगुजा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान रामगढ़ एक बार फिर,राष्ट्रीय स्तर पर आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा हैं।आगामी 29 एवं 30 जून को आयोजित होने वाले दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव को, भव्य और यादगार बनाने के लिए प्रशासन पूरी ताकत से तैयारियों में जुटा हुआ हैं। इसी क्रम में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने गुरुवार को, आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।मंत्री ने कहा,कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित होने वाला यह महोत्सव छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता, ऐतिहासिक गौरव और पर्यटन संभावनाओं को नई पहचान देगा।🟠सीताबेंगरा से हेलीपैड तक हर व्यवस्था की हुई समीक्षा

निरीक्षण के दौरान मंत्री राजेश अग्रवाल ने सीताबेंगरा, हाथीपोल, जोगीमारा गुफा क्षेत्र, मुख्य मंच, हेलीपैड, पार्किंग, पंडाल, बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता और यातायात प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया,कि महोत्सव में आने वाले हजारों पर्यटकों और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा, सुविधा और सुव्यवस्थित प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

🟠सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

मंत्री अग्रवाल ने कहा,कि रामगढ़ महोत्सव केवल सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पुरातात्विक धरोहरों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।उन्होंने कहा,कि विश्व की प्राचीनतम नाट्यशाला मानी जाने वाली सीताबेंगरा गुफा, जोगीमारा गुफाएं और रामवनगमन पर्यटन परिपथ प्रदेश की अमूल्य धरोहर हैं, जिन्हें पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही हैं।🟠पर्यटन और रोजगार को मिलेगी नई गति

मंत्री ने विश्वास जताया,कि रामगढ़ महोत्सव से न केवल पर्यटन क्षेत्र को नई उड़ान मिलेगी, बल्कि स्थानीय कलाकारों, लोक संस्कृति, हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यवसायों को भी बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने कहा,कि इस आयोजन के माध्यम से देश-विदेश के पर्यटक सरगुजा की सांस्कृतिक समृद्धि और ऐतिहासिक विरासत से रूबरू होंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी।

🟠अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

कलेक्टर अजीत वसंत ने भी सभी विभागीय अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समय पर निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, कि आयोजन की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता वीरेंद्र चौधरी, एसडीएम रामराज सिंह, जनपद पंचायत सीईओ वेद प्रकाश गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।🟠रामगढ़ बनेगा सांस्कृतिक पर्यटन का नया केंद्र

रामगढ़ महोत्सव के माध्यम से सरगुजा की ऐतिहासिक धरोहरों को नई पहचान मिलने की उम्मीद हैं। प्रशासन और पर्यटन विभाग का लक्ष्य हैं,कि यह आयोजन आने वाले वर्षों में राष्ट्रीय स्तर के प्रमुख सांस्कृतिक उत्सवों में शामिल हो और रामगढ़ देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी अलग पहचान स्थापित करे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!