Nexis News

64 हजार की चोरी का खुलासा : सूरजपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश तेज

न्यूज डेस्क,सूरजपुर,छत्तीसगढ़,29जून 2026

सूरजपुर जिले की बसदेई पुलिस ने 64 हजार रुपये की,चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए, एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया हैं। पुलिस अब चोरी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही हैं।जानकारी के अनुसार ग्राम सोनपुर निवासी रहमत उल्ला उर्फ जरीफ उल्ला ने बसदेई चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी,कि उनके छोटे भाई अशराफ उल्ला की किराना दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर नगदी सहित करीब 64 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और संदिग्धों से पूछताछ की।

विवेचना के दौरान भीम सिंह (37 वर्ष) निवासी मरवाही पर संदेह होने पर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी से मामले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में अन्य आरोपियों की पहचान और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही हैं। जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!