Nexis News

इंस्टाग्राम पर प्यार, शादी का झांसा और दुष्कर्म : शंकरगढ़ पुलिस ने आरोपी के माता-पिता और भाई को भी भेजा जेल

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,29जून 2026

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और मारपीट के चर्चित मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए,मुख्य आरोपी के माता-पिता और भाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया हैं। मुख्य आरोपी कमील यादव को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। जांच के दौरान परिवार के अन्य सदस्यों की संलिप्तता सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार पीड़िता की पहचान वर्ष 2025 में इंस्टाग्राम के माध्यम से कमील यादव से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और प्रेम संबंध बन गए। आरोप हैं,कि कमील यादव ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।पीड़िता के मुताबिक, दिसंबर 2025 में जब आरोपी के परिजनों को इस रिश्ते की जानकारी हुई तो,उन्होंने शादी का भरोसा देकर उसे अपने साथ ले गए। बाद में मार्च 2026 के बाद आरोपी कमील यादव, उसके माता-पिता और भाई ने कथित रूप से पीड़िता के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया।

शिकायत मिलने पर शंकरगढ़ थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 70/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69, 89, 115(2), 351(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर मुख्य आरोपी कमील यादव को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था।विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी के पिता राजकुमार यादव, माता सविता उर्फ सरिता यादव तथा भाई गणेश्वर यादव को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले के अन्य पहलुओं की जांच अभी जारी हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!