Nexis News

कबीर जयंती मंच से CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 3 महीने और बढ़ेगी

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,29जून2026

राजधानी रायपुर के सोनपैरी स्थित सद्गुरु कबीर आश्रम में,आयोजित संत कबीर जयंती महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत शामिल हुए। कार्यक्रम में आध्यात्मिक संदेशों के साथ मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बड़ी राहत देते हुए,मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की अवधि तीन महीने बढ़ाने की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने कहा,कि योजना की अवधि बढ़ने से अधिक से अधिक उपभोक्ता सरचार्ज माफी और अन्य विशेष प्रावधानों का लाभ उठाकर अपने लंबित बिजली बिलों का भुगतान कर सकेंगे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए,कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने कहा कि संत कबीर का सत्य, समरसता, मानव सेवा और सद्भाव का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा, कि संत कबीर की शिक्षाएं सामाजिक भेदभाव मिटाकर मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि छत्तीसगढ़ संत कबीर की तपोभूमि है और उनके विचार आज भी समाज में प्रेम, भाईचारे और समरसता की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा,कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी से लागू कर रही हैं।इस अवसर पर मुख्यमंत्री, राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने आश्रम परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।मुख्यमंत्री ने बताया,कि प्रदेश में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए हैं, जिनमें 10 लाख से अधिक आवास पूरे हो चुके हैं। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील करते हुए कहा,कि शिकायतों के समयबद्ध निराकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!