न्यूज डेस्क,सूरजपुर,छत्तीसगढ़,30जून2026
छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना,बालिका शिक्षा को नई दिशा देने के साथ-साथ हजारों छात्राओं के सपनों को नई उड़ान दे रही हैं। इसी कड़ी में सूरजपुर जिले के,शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा वैष्णवी कसेरा को निःशुल्क साइकिल मिली,जिससे अब उसका स्कूल तक का सफर आसान और सुरक्षित हो गया हैं।सूरजपुर के बाजारपारा की रहने वाली वैष्णवी ने, बताया कि पहले वह रोज़ाना पैदल स्कूल जाती थी। लंबी दूरी तय करने में काफी समय और ऊर्जा खर्च होती थी, जिससे पढ़ाई भी प्रभावित होती थी।अब साइकिल मिलने के बाद वह समय पर स्कूल पहुंच सकेगी और पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे पाएगी।वैष्णवी ने खुशी जताते हुए कहा,कि “अब मेरे सपनों को नए पंख मिल गए हैं। पहले पैदल स्कूल जाती थी, अब साइकिल से जाऊंगी और पूरी लगन से पढ़ाई कर अपने लक्ष्य को हासिल करूंगी।
“सरस्वती साइकिल योजना का उद्देश्य हाई स्कूल में अध्ययनरत छात्राओं को निःशुल्क साइकिल उपलब्ध कराकर उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करना, दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाली बालिकाओं के लिए स्कूल तक पहुंच आसान बनाना तथा ड्रॉपआउट दर को कम करना हैं। इस योजना से छात्राओं में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ा हैं,और वे आत्मनिर्भरता की ओर भी कदम बढ़ा रही हैं।वैष्णवी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और छत्तीसगढ़ शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा,कि यह योजना ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। इससे बेटियों का आत्मविश्वास बढ़ रहा हैं,और उनके उज्ज्वल भविष्य की राह आसान हो रही हैं।












