Nexis News

पल्स पोलियो अभियान में बलरामपुर ने बनाया नया रिकॉर्ड : 1.10 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक खुराक,100% लक्ष्य हासिल

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,30जून 2026

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले ने,उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए,शत-प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य प्राप्त कर लिया हैं। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के नेतृत्व, लगातार निगरानी और स्वास्थ्य विभाग की सुनियोजित कार्ययोजना के चलते जिले के 5 वर्ष तक के सभी 1,10,908 बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक दो बूंद पिलाई गई।जिले में अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष रणनीति अपनाई।स्वास्थ्य विभाग,महिला एवं बाल विकास विभाग, आशा कार्यकर्ता, मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की संयुक्त टीमों ने शहरों से लेकर दूरस्थ वनांचलों और दुर्गम बस्तियों तक पहुंचकर प्रत्येक बच्चे का सत्यापन किया। अभियान के अंतिम दिन छूटे हुए बच्चों को चिन्हित कर उनके घर पहुंचकर पोलियो की खुराक पिलाई गई, जिससे जिले में 100 प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित हो सका।कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने इस सफलता पर स्वास्थ्य विभाग, मैदानी अमले और सभी सहयोगी विभागों को बधाई देते हुए कहा,कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे, यही अभियान का सबसे बड़ा उद्देश्य था, जिसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ हासिल किया गया।उन्होंने कहा,कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद स्वास्थ्य टीमों ने जिस समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया, वह प्रशंसनीय हैं। साथ ही उन्होंने जागरूक अभिभावकों का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपने बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक दिलाकर अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।जिला प्रशासन ने कहा कि बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य अभियानों को पूरी गंभीरता और जनसहभागिता के साथ संचालित किया जाएगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!