Nexis News

इमली की बोरियों के नीचे छिपाकर हो रही थी गांजा तस्करी, डोंगरीपाली पुलिस ने 94 किलो गांजा किया जब्त

न्यूज डेस्क,सारंगढ़,छत्तीसगढ़,1जुलाई 2026

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की डोंगरीपाली पुलिस ने, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए,इमली की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाए जा रहे 94 किलोग्राम गांजा को जब्त किया हैं। पुलिस ने इस मामले में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों के कब्जे से गांजा, आयशर ट्रक और तीन मोबाइल फोन सहित कुल 24 लाख 40 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई हैं।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय के निर्देश पर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं।

इसी अभियान के तहत उप पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन,एवं थाना प्रभारी भगवती प्रसाद कुर्रे के नेतृत्व में डोंगरीपाली पुलिस की टीम को, 29 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली,कि ओडिशा की ओर से एक आयशर ट्रक में बड़ी मात्रा में गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा हैं।सूचना मिलते ही, पुलिस टीम ने तत्काल सुहेला-बरमकेला मुख्य मार्ग स्थित ग्राम डोंगरीपाली मोड़ के पास घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। कुछ देर बाद ओडिशा के सोहेला की ओर से आ रहे,आयशर ट्रक क्रमांक UP 30 DT 5256 को रोककर उसकी तलाशी ली गई।पहली नजर में ट्रक पूरी तरह इमली की बोरियों से भरा हुआ दिखाई दे रहा था। ट्रक में लगभग 12 टन इमली लदी हुई थी। पुलिस को शक होने पर जब बोरियों को हटाकर गहन तलाशी ली गई तो उनके नीचे बेहद शातिर तरीके से छिपाकर रखा गया 94 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने तत्काल गांजा जब्त कर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रक चालक जगत मोदक (52 वर्ष) निवासी आलर गाड़ियाबस्ती, थाना पुटकी, जिला धनबाद (झारखंड) तथा ट्रक के खलासी सुनील बर्मा (40 वर्ष) निवासी पटरादेह, थाना नर्मदापुरम, जिला नर्मदापुरम (मध्यप्रदेश) को मौके से गिरफ्तार कर लिया।प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी हैं,कि गांजा कहां से लाया गया था, इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी और इस तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही हैं,और संभावना जताई जा रही हैं, कि इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती हैं।

🟠24.40 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामग्री जब्त की हैं—

🔸️94 किलोग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत ₹9.40 लाख)

🔸️आयशर ट्रक (अनुमानित कीमत ₹15 लाख)

🔸️तीन मोबाइल फोन जब्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत 24 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई हैं।

🟠एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पूरे मामले में थाना डोंगरीपाली में अपराध क्रमांक 27/2026 के तहत धारा 20(बी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं। पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना कर तस्करी के पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में लगी हुई हैं।

🟠इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी भगवती प्रसाद कुर्रे, छोटेलाल सिदार, प्रधान आरक्षक गजानंद पटेल, आरक्षक ओमप्रकाश सिंह, सुदर्शन राणा, गोपी सिदार, किरण यादव सहित थाना डोंगरीपाली के समस्त पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!