न्यूज डेस्क,लखनपुर,छत्तीसगढ़,1जुलाई2026
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने बुधवार को, जनदर्शन कार्यक्रम के तहत सरगुजा जिले के विकासखंड लखनपुर की ग्राम पंचायत परसोंडी पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं, सुझावों और मांगों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर पेयजल, सड़क, बिजली, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री राजेश अग्रवाल ने, प्रत्येक आवेदन की विस्तार से जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ बिना किसी अनावश्यक विलंब के उपलब्ध कराया जाए।
🟠”जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता”
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री अग्रवाल ने कहा, कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हैं। उन्होंने कहा कि जनदर्शन ऐसा प्रभावी मंच हैं,जहां आम नागरिक अपनी समस्याएं सीधे शासन तक पहुंचा सकता हैं,और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाता हैं।उन्होंने कहा,कि जनता का विश्वास और सहयोग ही जनप्रतिनिधियों की सबसे बड़ी ताकत हैं। क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास कार्यों को गति देना और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।
🟠अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों से कहा,कि जिन समस्याओं का समाधान तत्काल संभव हैं,उनका मौके पर ही निराकरण किया जाए। जिन मामलों में विभागीय प्रक्रिया आवश्यक हैं,उन्हें भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कर लोगों को राहत दी जाए। उन्होंने शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
🟠ग्रामीणों ने जताया आभार
जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने मंत्री राजेश अग्रवाल के सहज और संवेदनशील व्यवहार की सराहना की। लोगों ने कहा,कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिससे शासन के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हुआ।जनदर्शन कार्यक्रम ने एक बार फिर शासन और आमजन के बीच संवाद, विश्वास और सहभागिता को मजबूत करने का संदेश दिया।












