Nexis News

06 जुलाई को होगी जिला सड़क सुरक्षा समिति की अहम बैठक, सड़क हादसों की रोकथाम और सुरक्षा उपायों पर होगा मंथन

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,1जुलाई 2026

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से,जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक 06 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी करेंगी।यह बैठक संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा (टीएल) बैठक के तुरंत बाद आयोजित होगी, जिसमें जिले में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों, दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट), यातायात सुधार, सुरक्षा संकेतकों, जागरूकता अभियान तथा विभागीय कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

बैठक में पुलिस, लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य शामिल होंगे। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने, यातायात नियमों के प्रभावी पालन और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने समिति के सभी सदस्यों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी विषयों पर प्रभावी निर्णय लेकर उनका समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!