Nexis News

प्रेम संबंध बना खूनी साजिश का कारण,पति-पत्नी ने प्रेमिका की हत्या के लिए दी 4 लाख की सुपारी,9 आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क,सक्ती,छत्तीसगढ़,1जुलाई 2026

सक्ती जिले के बहुचर्चित जोंगरा हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए,इसे एक सुनियोजित सुपारी किलिंग बताया हैं। दिनदहाड़े हुई महिला की हत्या के पीछे प्रेम संबंधों से उपजा विवाद सामने आया हैं। पुलिस के अनुसार, पति और पत्नी ने मिलकर प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए 4 लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या की साजिश रची थी। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने छत्तीसगढ़, झारखंड और महाराष्ट्र में लगातार दबिश देकर कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

🟠प्रेम संबंध बना हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया,कि मृतका पूर्णिमा चौहान उर्फ पूनम का मुरलीशंकर चौहान के साथ प्रेम संबंध था। यह संबंध मुरलीशंकर की पत्नी चम्पा चौहान को नागवार गुजर रहा था। लगातार बढ़ रहे विवाद के बीच पति-पत्नी ने मिलकर पूर्णिमा को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की साजिश रची।पुलिस के मुताबिक, दोनों ने पेशेवर अपराधियों से संपर्क कर 4 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी और पूरी वारदात की योजना तैयार की।

🟠दिनदहाड़े मारी गोली, मौके पर हुई मौत

जांच के अनुसार 26 जून को दो आरोपी मोटरसाइकिल से जोंगरा पहुंचे। पहले उन्होंने पूर्णिमा की गतिविधियों पर नजर रखी और मौका मिलते ही एक आरोपी ने पिस्तौल निकालकर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगते ही पूर्णिमा की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर बाइक से फरार हो गए।दिनदहाड़े हुई इस हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी और मामला पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया था।

🟠तकनीकी जांच से खुली साजिश की परतें

सक्ती पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, मोबाइल टावर डंप, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया।इन्हीं सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई और पुलिस ने अलग-अलग राज्यों में लगातार दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

🟠हथियार, बाइक और सुपारी की रकम बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल, जिंदा कारतूस, घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, कई मोबाइल फोन, बैंक पासबुक तथा सुपारी की रकम में से बची हुई नकदी भी बरामद की हैं।बरामद सामान के आधार पर पुलिस पूरी साजिश की वित्तीय और आपराधिक कड़ियों की भी जांच कर रही हैं।

🟠9 आरोपी गिरफ्तार, कई धाराओं में कार्रवाई

पुलिस ने इस मामले में कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या, आपराधिक षड्यंत्र तथा आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही हैं।

🟠जिले के सबसे बड़े ब्लाइंड मर्डर खुलासों में शामिल

सक्ती पुलिस की इस कार्रवाई को हाल के वर्षों में जिले के सबसे बड़े और चुनौतीपूर्ण ब्लाइंड मर्डर केस के खुलासों में माना जा रहा हैं। बेहद कम समय में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश कर पुलिस ने न केवल हत्याकांड की गुत्थी सुलझाई, बल्कि इसमें शामिल सभी मुख्य आरोपियों तक भी पहुंच बनाई।पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि मामले की विवेचना अभी जारी हैं,और यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती हैं,तो उसके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!