न्यूज डेस्क,बसदेई,छत्तीसगढ़,2जुलाई 2026
सूरजपुर जिले के बसदेई चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जूर में,जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच बढ़ते तनाव पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की हैं। विवाद की शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्ष आपस में, विवाद और मारपीट पर उतारू हो गए।स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए, इस्तगासा क्रमांक 61, 62, 63, 64, 65 एवं 66/2026 के तहत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की संबंधित धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की।
🟠पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें—
🔸️राजेश कुमार साहू (37 वर्ष)
🔸️दिनेश कुमार साहू (35 वर्ष)
🔸️विजय नारायण साहू (58 वर्ष)
🔸️राम सुमेर साहू (46 वर्ष)
🔸️संतोष कुमार साहू (32 वर्ष)
🔸️रामभरोस साहू (52 वर्ष),को गिरफ्तार कर माननीय एसडीएम न्यायालय, भैयाथान में पेश किया गया। न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
🟠पुलिस की अपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की हैं,कि जमीन विवाद या अन्य किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें। किसी भी समस्या का समाधान कानूनी प्रक्रिया और प्रशासनिक माध्यमों से करें। आपसी मारपीट और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।












