Nexis News

3 जुलाई को रायपुर में दौड़ेगा छत्तीसगढ़, सहकार संकल्प दौड़ के जरिए एकता, स्वास्थ्य और समृद्धि का संदेश

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,2जुलाई2026

छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता विभाग द्वारा, सहकारिता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ एवं समृद्ध प्रदेश के निर्माण के उद्देश्य से 3 जुलाई को राजधानी रायपुर में ‘सहकार संकल्प दौड़’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। “सहकारिता की भावना के साथ, एक कदम समृद्ध छत्तीसगढ़ की ओर” थीम पर आधारित यह आयोजन सहयोग, एकता, स्वास्थ्य और सामूहिक विकास का संदेश देगा।

🟠सुबह 6 बजे मरीन ड्राइव से होगी शुरुआत

सहकार संकल्प दौड़ का आयोजन शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 को सुबह 6 बजे रायपुर के मरीन ड्राइव (तेलीबांधा) से शुरू होगा। इसमें प्रदेशभर से युवा, विद्यार्थी, किसान, सहकारी संस्थाओं के सदस्य, सामाजिक संगठन तथा बड़ी संख्या में नागरिक भाग लेंगे।

🟠विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

दौड़ में पुरुष एवं महिला वर्ग के प्रतिभागियों के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना भी हैं।

🟠सहकारिता के साथ स्वस्थ समाज का संदेश

सहकार संकल्प दौड़ केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि जनजागरूकता अभियान हैं। इसके माध्यम से, सहकारिता को मजबूत बनाने, सामाजिक सहभागिता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया जाएगा। आयोजन “सहकारिता से समृद्धि”, “साथ चलें, साथ बढ़ें” और “स्वस्थ समाज, समृद्ध प्रदेश” के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।

🟠प्रदेशवासियों से भागीदारी की अपील

सहकारिता विभाग ने प्रदेश के सभी नागरिकों से इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की हैं। विभाग का मानना हैं,कि जनभागीदारी से ही सहकारिता आंदोलन को नई मजबूती मिलेगी और आत्मनिर्भर एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण का लक्ष्य और सशक्त होगा.

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!