अर्पित तिवारी,रामानुजगंज,छत्तीसगढ़,2जुलाई 2026
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम पंचायत भवरमाल में,लगभग 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित नाली पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गई। 15वें वित्त आयोग की राशि से वर्ष 2025-26 में कराए गए इस निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
🟠पहली बारिश में कई जगहों से टूटी नाली
ग्रामीणों के अनुसार गोपाल प्रजापति के खेत से श्रवण के खेत तक,बनाई गई नाली पहली ही बारिश में कई स्थानों पर टूट गई। उनका कहना हैं,कि यदि निर्माण कार्य गुणवत्ता के अनुरूप हुआ होता तो इतनी जल्दी नाली क्षतिग्रस्त नहीं होती।
🟠घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप
ग्रामीणों का आरोप हैं,कि निर्माण कार्य के दौरान निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया और घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया गया। उनका कहना हैं,कि गुणवत्ता से समझौता किए जाने के कारण सरकारी राशि का सही उपयोग नहीं हो सका।
🟠सरपंच-सचिव पर लगाए गंभीर आरोप
ग्रामीणों ने पंचायत के सरपंच और सचिव पर मनमानी करने का आरोप लगाया हैं। उनका कहना हैं,कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का यह भी आरोप हैं,कि प्रभावशाली लोगों के संरक्षण के कारण संबंधित लोगों के हौसले बुलंद हैं।
🟠निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की हैं। अब लोगों की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं,कि मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाती हैं,या नहीं।











