न्यूज डेस्क,राउरकेला,उड़ीसा,4जुलाई 2026
राउरकेला के बंडामुंडा स्थित डीजल कॉलोनी में,श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में लगे विकास कार्य संबंधी आधिकारिक साइनबोर्ड को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया हैं। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश हैं। लोगों ने इसे न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, बल्कि धार्मिक स्थल की गरिमा से जुड़ा गंभीर मामला बताया हैं।
🟠29 जून की रात की बताई जा रही घटना
जानकारी के अनुसार, 29 जून की रात कुछ अज्ञात लोगों ने मंदिर परिसर में लगे विकास कार्यों के साइनबोर्ड को कथित रूप से जानबूझकर तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर डीजल कॉलोनी के निवासी बंडामुंडा थाना पहुंचे और थाना प्रभारी रंजन कुमार नायक को लिखित शिकायत सौंपते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
🟠सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग
शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान करने तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की प्रासंगिक धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई करने की मांग की हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।
🟠सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद मंदिर परिसर और सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना हैं,कि यदि धार्मिक स्थल पर लगा सरकारी साइनबोर्ड भी सुरक्षित नहीं हैं,तो सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावशीलता पर गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं। हालांकि, घटना के पीछे किसका हाथ हैं,इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
🟠दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की हैं। उनका कहना हैं,कि सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसी घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई आवश्यक हैं,ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।












