Nexis News

बोनाई में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, हथियारों के साथ 2 गिरफ्तार,चोरी का सामान भी बरामद

न्यूज डेस्क,बोनाई,उड़ीसा,4जुलाई 2026

सुंदरगढ़ जिले की बोनाई थाना पुलिस ने एक बड़ी डकैती की साजिश को समय रहते विफल करते,हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग को भी पकड़कर बाल सुधार गृह भेजा गया, जबकि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही हैं।

🟠गश्त के दौरान मिली थी गुप्त सूचना

एसडीपीओ रामचंद्र बिस्वाल और थाना प्रभारी पिंकी मुर्मू ने संयुक्त प्रेसवार्ता में बताया,कि 3 जुलाई की रात नियमित गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी, कि देसी शराब भट्टी के पास कुछ बदमाश डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर छापेमारी की।कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि कुछ अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

🟠हथियार और मोटरसाइकिल बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कालिया मुंडा (25) और दीपक मुंडा (19) के रूप में हुई हैं। उनके कब्जे से एक धारदार चाकू, लोहे का क्रोबार, लोहे का हथियार, मिर्च पाउडर का पैकेट, काला मुखौटा और एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एसी का कॉपर पाइप, सोलर चार्जर, बिजली के तार और नट-बोल्ट भी जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई हैं,कि यह सामान बोनाई थाना क्षेत्र में दर्ज पूर्व चोरी के मामलों से जुड़ा हो सकता हैं।

🟠फरार आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया हैं। वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी-डकैती गिरोह के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई हैं। पुलिस का कहना हैं,कि जल्द ही गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!