Nexis News

बिलासपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, घर में बंद मिले दो मासूम

संदिली सिंह,बिलासपुर,छत्तीसगढ़,4जुलाई2026

बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र स्थित हेमूनगर में, शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। किराए के मकान में पति-पत्नी के शव मिलने से, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही हैं,कि पति ने पहले पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या की और इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय दंपति के दो मासूम बच्चे घर के दूसरे कमरे में बंद मिले, जिन्हें पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला।

 

🟠दरवाजा तोड़ने पर सामने आया खौफनाक दृश्य

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच पड़ोसियों को घर से किसी अनहोनी की आशंका हुई। सूचना मिलने पर पुलिस और मकान मालिक मौके पर पहुंचे। परिजनों की मौजूदगी में जब दरवाजा तोड़ा गया तो,अंदर पति अशोक देवांगन का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला,जबकि पत्नी धनेश्वरी देवांगन का शव कमरे में खून से लथपथ पड़ा था। महिला के गले पर कुल्हाड़ी से कई वार के निशान पाए गए।

🟠दूसरे कमरे में बंद मिले दो मासूम

घटना के दौरान दंपति के दो छोटे बच्चे घर के दूसरे कमरे में बंद मिले। पुलिस ने दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी हैं। अधिकारियों का मानना हैं,कि बच्चों के बयान घटना की परिस्थितियों और घटनाक्रम को समझने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

🟠आर्थिक तंगी और पारिवारिक विवाद समेत सभी पहलुओं की जांच

पुलिस के अनुसार, मृतक अशोक देवांगन सब्जी बेचने का काम करता था। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया हैं,कि वह पिछले कुछ दिनों से काम पर नहीं जा रहा था। ऐसे में पुलिस आर्थिक तंगी, पारिवारिक विवाद और अन्य संभावित कारणों सहित सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही हैं।दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना हैं,कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!