न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,6जुलाई 2026
सरगुजा जिले में शराब दुकानों पर लगातार मिल रही, ओवररेटिंग की शिकायतों के बीच आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की हैं। जिला आबकारी अधिकारी एल.के. गायकवाड के निर्देश पर विभागीय टीम ने, बतौली स्थित शराब दुकान में ग्राहक बनाकर जांच कराई, जिसमें निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूले जाने का मामला सामने आया। जांच के बाद संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
🟠ग्राहक बनकर पहुंची टीम, ओवररेटिंग का खुलासा
आबकारी विभाग की ओर से भेजे गए व्यक्ति ने दुकान से दो बीयर की बोतलें खरीदीं। इस दौरान निर्धारित मूल्य से ₹20 अधिक वसूले गए, जिससे ओवररेटिंग की शिकायत सही साबित हुई। विभाग ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की।जांच के दौरान यह भी पाया गया,कि बतौली की शराब दुकान निर्धारित समय से करीब एक घंटे की देरी से खोली गई थी। जिला आबकारी अधिकारी एल.के. गायकवाड ने इसे नियमों का उल्लंघन बताते हुए,जिम्मेदारों को चेतावनी दी,कि भविष्य में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
🟠मारपीट के आरोपों से विभाग का इनकार
जिला आबकारी अधिकारी एल.के. गायकवाड ने, कार्रवाई के दौरान मारपीट की खबरों को निराधार बताया। उन्होंने कहा,कि पूरी कार्रवाई विभागीय टीम की मौजूदगी में हुई और किसी प्रकार की मारपीट नहीं हुई। आबकारी उप निरीक्षक आकाश साहू ने भी इन आरोपों का खंडन किया।दुकान में कार्यरत सेल्समैन, नितेश कुमार गुप्ता ने कहा,कि दुकान बंद होने का समय था और ₹20 खुले नहीं होने के कारण वह ग्राहक को तत्काल राशि वापस नहीं कर सका। हालांकि विभाग ने इस स्पष्टीकरण के बावजूद मामले को गंभीर मानते हुए कार्रवाई की।
🟠विभाग की चेतावनी
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया हैं,कि शराब दुकानों में ओवररेटिंग, मिलावट या किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों और संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिलेभर में ऐसे औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।












