Nexis News

डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर वन मंत्री केदार कश्यप ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया नमन

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,6जुलाई2026

प्रखर राष्ट्रवादी विचारक,शिक्षाविद एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की, जयंती पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने राजधानी रायपुर के शारदा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय एकता के लिए किए गए योगदान को स्मरण किया।🟠राष्ट्रहित के प्रति समर्पण को बताया प्रेरणास्रोत

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा,कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन देशभक्ति, जनसेवा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा,कि डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी समाज, विशेषकर युवाओं को राष्ट्रसेवा और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रेरित करते हैं।

🟠जनप्रतिनिधियों ने भी अर्पित किए श्रद्धासुमन

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा, रमेश सिंह ठाकुर, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

🟠राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए कहा,कि उनके विचार आज भी देश के विकास और सामाजिक चेतना के लिए प्रासंगिक हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!