Nexis News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, राष्ट्र निर्माण के संकल्प को किया दोहराया

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,6जुलाई2026

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता और देश सेवा में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

🟠’राष्ट्र की अखंडता के लिए दिया सर्वोच्च बलिदान’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मां भारती के सच्चे सपूत थे। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया तथा अपना संपूर्ण जीवन देश सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनका राष्ट्रवादी चिंतन आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ हैं।

🟠विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा,कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए,विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा,कि उनके विचार नई पीढ़ी को राष्ट्रहित और जनसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।

🟠कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!