Nexis News

जशपुर में सड़क हादसे के घायलों की जान बचाने वाले दो ‘गुड सेमेरिटन’ नागरिक सम्मानित, राहवीर योजना के तहत मिला ₹25-25 हजार पुरस्कार

न्यूज डेस्क,जशपुर,छत्तीसगढ़,7जुलाई 2026

सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की समय पर मदद कर, मानवता की मिसाल पेश करने वाले दो नागरिकों को, जशपुर पुलिस ने सम्मानित किया। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने प्रियांश भगत और श्रवण कुमार भगत को प्रशस्ति पत्र एवं हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं भारत सरकार की राहवीर (गुड सेमेरिटन) योजना के तहत दोनों को ₹25-25 हजार की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई।

🟠गोल्डन आवर में दिखाई मानवता

प्रियांश भगत ने 10 फरवरी 2026 को ग्राम आटापाठ के पास सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को तत्काल,अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं श्रवण कुमार भगत ने 31 जनवरी 2026 को एनएच-43 पर हुए सड़क हादसे में घायल दो लोगों को समय रहते अस्पताल पहुंचाकर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया।

🟠क्या हैं,राहवीर (गुड सेमेरिटन) योजना?

राहवीर योजना सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार की पहल हैं। इसके तहत सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को ‘गोल्डन आवर’ यानी दुर्घटना के पहले एक घंटे के भीतर अस्पताल या ट्रॉमा सेंटर पहुंचाने वाले नागरिक को ₹25,000 नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता हैं।

🟠डीआईजी-एसएसपी ने की मदद की अपील

डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा, कि सड़क दुर्घटना के बाद का पहला घंटा बेहद महत्वपूर्ण होता हैं। यदि इस दौरान घायल को समय पर उपचार मिल जाए तो उसकी जान बचाई जा सकती हैं। उन्होंने कहा,कि ऐसे संवेदनशील नागरिक समाज के लिए प्रेरणा हैं और आम लोगों को भी बिना किसी भय के दुर्घटना पीड़ितों की सहायता करनी चाहिए।

🟠गुड सेमेरिटन को मिलता हैं,कानूनी संरक्षण

जशपुर पुलिस ने स्पष्ट किया,कि सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटन (सद्भावी नागरिक) को कानून द्वारा पूर्ण संरक्षण प्राप्त हैं। ऐसे लोगों को अनावश्यक कानूनी प्रक्रिया में नहीं उलझाया जाता, बल्कि उनकी मानवीय पहल को सरकार द्वारा सम्मानित और प्रोत्साहित भी किया जाता हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!