न्यूज डेस्क,सूरजपुर,छत्तीसगढ़,7जुलाई 2026
सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंधरा में,मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक जंगली हाथी अचानक गांव में पहुंच गया। हाथी के गांव में आने की सूचना मिलते ही,बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। भीड़ बढ़ने पर हाथी आक्रामक हो गया और लोगों को दौड़ाने लगा, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया।
🟠हाथी को देखने उमड़ी भीड़, बढ़ा खतरा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,जंगली हाथी के गांव में प्रवेश करते ही,लोग उसे देखने के लिए मौके पर पहुंचने लगे। भीड़ और शोर-शराबे से हाथी उत्तेजित हो गया और लोगों की ओर दौड़ पड़ा। हाथी को अपनी ओर आता देख ग्रामीण जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही हैं। वन अमला हाथी को सुरक्षित जंगल की ओर वापस भेजने के प्रयास में जुटा हुआ हैं।
🟠ग्रामीणों से की गई अपील
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की हैं,कि वे हाथी के नजदीक न जाएं, भीड़ न लगाएं और अफवाहों से बचें। साथ ही किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत वन विभाग को देने को कहा गया हैं।फिलहाल पूरे क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही हैं,और वन विभाग हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।












