Nexis News

सरगुजा में बारिश बनी आफत : डायवर्सन बहने से 6 गांवों का टूटा संपर्क,अधूरी पुलिया पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,7जुलाई 2026

सरगुजा जिले के बतौली क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने,सरकारी निर्माण कार्यों की हकीकत उजागर कर दी हैं। निर्माणाधीन पुलिया के पास बनाया गया,अस्थायी डायवर्सन तेज बारिश में बह जाने से,करदना सहित छह गांवों का बतौली मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह टूट गया हैं। ग्रामीणों का आरोप हैं,कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण करीब पांच महीने से पुलिया निर्माण अधूरा पड़ा हैं,जिसका खामियाजा अब हजारों ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा हैं।🟠एक डायवर्सन बहा, छह गांव हुए अलग-थलग

बारिश के बाद डायवर्सन बह जाने से करदना समेत आसपास के छह गांवों का सड़क संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया हैं। इससे ग्रामीणों का तहसील, थाना, जनपद पंचायत, बैंक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचना मुश्किल हो गया हैं। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही हैं।

🟠बच्चों की पढ़ाई पर असर, शिक्षक 3 किलोमीटर पैदल पहुंचे स्कूल

मार्ग बंद होने का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों और शिक्षकों पर पड़ा हैं। शिक्षक करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल पहुंचे, जबकि कई विद्यार्थियों को भी जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ा। बसों का संचालन बंद होने से किसानों, मजदूरों और आम यात्रियों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।

🟠ग्रामीण बोले समय पर काम पूरा होता तो,नहीं आती नौबत

ग्रामीणों का कहना हैं,कि पुलिया निर्माण कार्य पिछले करीब पांच महीनों से अधूरा पड़ा हैं। यदि समय पर निर्माण पूरा कर लिया जाता, तो आज छह गांवों का संपर्क नहीं टूटता। ग्रामीणों ने ठेकेदार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की हैं। समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।

🟠PMGSY ने दिया राहत का भरोसा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के, कार्यपालन अभियंता विकास कौशिक ने बताया,कि ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए,तत्काल पाइप डालकर अस्थायी डायवर्सन तैयार कराया जाएगा, ताकि आवागमन जल्द से जल्द बहाल किया जा सके। साथ ही पुलिया निर्माण कार्य में भी तेजी लाने की बात कही गई हैं।

🟠ग्रामीणों का सवाल हर बारिश में कब तक टूटेगा संपर्क?

हर मानसून में सड़क और पुल निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठते हैं, लेकिन हालात में खास बदलाव नहीं दिखता। अब ग्रामीणों को इंतजार हैं,कि प्रशासन और संबंधित एजेंसी कब स्थायी समाधान सुनिश्चित करती है, ताकि हर बारिश में उन्हें ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!