Nexis News

सरगुजा में वन भूमि पर अतिक्रमण का आरोप: जंगल साफ कर शुरू की खेती, गौठान की जमीन पर भी कब्जे का दावा

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,7जुलाई 2026

सरगुजा जिले के अंबिकापुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत करदोनी में,वन भूमि पर कथित अतिक्रमण का मामला सामने आया हैं। ग्रामीणों का आरोप हैं,कि खेती के मौसम का लाभ उठाकर कुछ लोगों ने,वन विभाग की झाड़युक्त भूमि साफ कर खेती शुरू कर दी हैं। साथ ही गौठान की भूमि पर भी कब्जा कर खेत तैयार करने का दावा किया गया हैं। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।🟠वन भूमि पर खेती शुरू होने का आरोप

ग्रामीणों के अनुसार करदोनी गांव में वन विभाग की जमीन पर पहले छोटे-छोटे पेड़ और झाड़ियां हटाई गईं, जिसके बाद वहां खेती शुरू कर दी गई। उनका कहना हैं,कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो अतिक्रमण लगातार बढ़ता जाएगा और वन भूमि का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता हैं।🟠शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का दावा

ग्रामीणों का कहना हैं,कि मामले की शिकायत वन विभाग के अधिकारियों से की गई थी। शिकायत के बाद रेंजर और बीट गार्ड मौके पर पहुंचे और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक न तो अतिक्रमण हटाया गया और न ही किसी प्रकार की जब्ती या वैधानिक कार्रवाई की गई। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही हैं।🟠मिलीभगत के आरोप, विभाग ने जांच की बात कही

ग्रामीणों ने वन विभाग के मैदानी अमले पर मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही विभाग की एक महिला कर्मचारी पर भी कुछ आरोप लगाए गए हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं। दूसरी ओर वन विभाग की अधिकारी श्वेता कामभोज ने कहा,कि शिकायत प्राप्त हुई हैं,और नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।🟠गौठान भूमि पर भी कब्जे का दावा

ग्रामीणों का कहना हैं,कि वन भूमि के साथ-साथ गौठान की जमीन पर भी अतिक्रमण कर खेती की जा रही हैं। उनका आरोप हैं,कि विभाग ने इस क्षेत्र में पौधारोपण कराने की बात कही थी, लेकिन अब तक कोई कार्य नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!