Nexis News

पहली ही बारिश में डूबा अंबिकापुर : जलभराव और बदहाल सड़कों ने खोली नगर निगम के दावों की पोल

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,7जुलाई 2026

मानसून की शुरुआत के साथ ही अंबिकापुर शहर की बदहाल सड़कें और जलभराव की समस्या एक बार फिर सामने आ गई हैं। कुछ घंटों की बारिश ने नगर निगम की तैयारियों और दावों की पोल खोल दी। शहर के कई प्रमुख मार्गों पर पानी भर जाने से आम लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं कई सड़कों पर बने गड्ढों ने दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ा दिया हैं।

🟠पहली बारिश में ही बिगड़े हालात

बारिश के बाद शहर के प्रमुख मार्गों सहित कई इलाकों में,जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कें पानी में डूब गईं, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा,जबकि कई स्थानों पर जाम जैसी स्थिति भी देखने को मिली।🟠हर साल दावे, हर बार वही तस्वीर

नगर निगम हर वर्ष मानसून से पहले जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और सड़कों की मरम्मत के दावे करता हैं,लेकिन पहली ही बारिश में व्यवस्थाओं की वास्तविकता सामने आ जाती हैं। स्थानीय लोगों का कहना हैं,कि हल्की बारिश में भी सड़कें तालाब बन जाती हैं,और रोजमर्रा की आवाजाही मुश्किल हो जाती हैं।

🟠स्थायी समाधान का दावा

नगर निगम आयुक्त डी.एन. कश्यप ने बताया,कि शहर के तीन प्रमुख जलभराव वाले स्थानों की पहचान कर ली गई हैं। इन स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) के, अधिकारियों के साथ समन्वय कर पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा हैं,ताकि भविष्य में लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।फिलहाल अंबिकापुर के नागरिकों को हर बारिश के साथ जलभराव, खराब सड़कें और ट्रैफिक की समस्या झेलनी पड़ रही हैं। अब लोगों की निगाहें नगर निगम के उन दावों पर हैं, जिनके धरातल पर उतरने का इंतजार वर्षों से किया जा रहा हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!