न्यूज डेस्क,भुवनेश्वर,उड़ीसा,7जुलाई 2026
विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 को, लेकर भारतीय रेलवे ने व्यापक तैयारियों का ऐलान किया हैं। हर वर्ष लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए,इस बार पुरी के लिए 300 से अधिक विशेष ट्रेनें संचालित की जाएंगी। रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने संयुक्त रूप से तैयारियों की समीक्षा करते हुए भीड़ प्रबंधन, यात्री सुरक्षा और रेलवे संचालन व्यवस्था का जायजा लिया।
🟠30 हजार श्रद्धालुओं के लिए विशेष होल्डिंग एरिया
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस बार लगभग 30 हजार श्रद्धालुओं के लिए विशेष होल्डिंग एरिया तैयार किए जाएंगे, ताकि स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर अनियंत्रित भीड़ की स्थिति न बने। इसके साथ ही अतिरिक्त टिकट काउंटर, भोजन की व्यवस्था और यात्रियों के सुचारु आवागमन के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे।
🟠बड़ी भीड़ संभालने के अनुभव का मिलेगा लाभ
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेलवे पहले भी छठ पूजा, दीपावली और ग्रीष्मकालीन अवकाश जैसे बड़े अवसरों पर सफलतापूर्वक विशेष ट्रेनें संचालित कर चुका हैं। उसी अनुभव के आधार पर रथ यात्रा के दौरान भी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और व्यवस्थित यात्रा उपलब्ध कराने की योजना तैयार की गई हैं।असली परीक्षा होगी व्यवस्थाओं की हालांकि हर वर्ष रथ यात्रा के दौरान भारी भीड़, लंबी कतारें, टिकटों की कमी और स्टेशन पर अव्यवस्था जैसी शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में इस बार केवल विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ाना ही पर्याप्त नहीं होगा। असली चुनौती भीड़ नियंत्रण, टिकट वितरण, सुरक्षा, स्वच्छता और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने की होगी।श्रद्धालुओं को उम्मीद हैं,कि इस बार व्यवस्थाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि उन्हें सुरक्षित, सुगम और सम्मानजनक यात्रा का वास्तविक अनुभव मिलेगा।












