Nexis News

आदेश की अवहेलना पड़ी भारी : प्राचार्य एल.पी. पटेल को कलेक्टर का ‘शो कॉज’ नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

न्यूज डेस्क,सारंगढ़,छत्तीसगढ़,7जुलाई 2026

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में प्रशासनिक आदेशों की, अनदेखी के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया हैं। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने पी.एम. सेजेस सारंगढ़ के प्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद (एल.पी.) पटेल को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों के भीतर स्पष्ट एवं तथ्यपरक जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही तत्काल शासकीय हाई स्कूल दानसरा में कार्यभार ग्रहण करने को भी कहा गया हैं।🟠विभागीय जांच के दौरान हुआ था संलग्नीकरण

जानकारी के अनुसार प्राचार्य एल.पी. पटेल के विरुद्ध विभागीय जांच लंबित हैं। जांच पूरी होने तक उन्हें 19 जून 2026 के आदेश के तहत शासकीय हाई स्कूल, दानसरा (विकासखंड सारंगढ़) में संलग्न किया गया था। आरोप हैं,कि आदेश जारी होने के बावजूद उन्होंने अब तक वहां कार्यभार ग्रहण नहीं किया।

🟠प्रशासन बोला जांच और स्कूल दोनों प्रभावित

कलेक्टर कार्यालय के अनुसार आदेश का पालन नहीं करने से विभागीय जांच की प्रक्रिया प्रभावित हो रही हैं। वहीं दूसरी ओर दानसरा हाई स्कूल की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था भी प्रभावित होने की बात कही गई हैं।कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट कहा गया हैं,कि नोटिस प्राप्त होने के बाद तत्काल दानसरा हाई स्कूल में उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण करें और तीन दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।

🟠अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी

प्रशासन ने स्पष्ट किया हैं,कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया जाता या आदेश का पालन नहीं किया जाता, तो इसे शासकीय आदेशों की अवहेलना और गंभीर अनुशासनहीनता माना जाएगा। ऐसी स्थिति में सक्षम प्राधिकारी को नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन भेजा जाएगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!