संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,9जुलाई2026
छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए,64 निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) के तबादले के आदेश जारी किए हैं। पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर जारी इस आदेश के तहत, अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना इकाइयों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।तबादला सूची में बस्तर, दुर्ग, सरगुजा, रायपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर, कोण्डागांव, महासमुंद, धमतरी, कवर्धा, जांजगीर-चांपा, राजनांदगांव, कोरिया, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और खैरागढ़-छुईखदान सहित कई जिलों के निरीक्षक शामिल हैं।
🟠कई जिलों में बदले गए थाना प्रभारी और निरीक्षक
आदेश के अनुसार नक्सल प्रभावित जिलों में पदस्थ अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया हैं। वहीं कुछ निरीक्षकों को मैदानी जिलों से बस्तर संभाग में नई जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। सरगुजा, दुर्ग और रायपुर रेंज के कई अधिकारियों की भी नई पदस्थापना की गई हैं।पुलिस मुख्यालय का कहना हैं,कि इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और मजबूत बनाना हैं,ताकि कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में बेहतर परिणाम मिल सकें।आदेश पर पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम के हस्ताक्षर हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।












