Nexis News

बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बूचड़खाने ले जाए जा रहे 3 भैंसों को कराया मुक्त, 2 अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरफ्तार

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,9जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में बसंतपुर थाना पुलिस ने,पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए,पिकअप वाहन में क्रूरतापूर्वक भरकर उत्तर प्रदेश ले जाए जा रहे 3 भैंसों को मुक्त कराया। पुलिस ने मौके से दो अंतरराज्यीय पशु तस्करों को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया हैं। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया हैं।

🟠मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी, पिकअप से बरामद हुए 3 भैंस

पुलिस को 7 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि पिकअप वाहन क्रमांक UP61BT8960 में पशुओं को अवैध रूप से भरकर उत्तर प्रदेश के बूचड़खाने ले जाया जा रहा हैं। सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना पुलिस ने थाना गेट के सामने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की।जांच के दौरान वाहन में, तीन भैंसों को अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। पूछताछ में पशुओं को अवैध रूप से परिवहन किए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

🟠आरोपी हुए गिरफ्तार

🔸️अनन्त यादव (20 वर्ष) निवासी मुर्तीखुर्द, थाना सिंघोरा, जिला बलरामपुर (उत्तर प्रदेश)

🔸️साहिल कुमार (20 वर्ष) निवासी पहाड़पुर, थाना सैदपुर, जिला गाजीपुर (उत्तर प्रदेश)

🟠इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6 एवं 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1-घ) के तहत अपराध क्रमांक 109/2026 दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया हैं।पुलिस ने जब्त किए गए पशुओं को सुरक्षित संरक्षण में रखा है और मामले की आगे जांच जारी हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!