Nexis News

बलरामपुर नगर पालिका को मिले नए एल्डरमैन : मंत्री रामविचार नेताम और सांसद चिंतामणि महाराज की मौजूदगी में दिलाई गई शपथ, जनसेवा का लिया संकल्प

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,10जुलाई 2026

बलरामपुर नगर पालिका परिषद के नवनियुक्त एल्डरमैनों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय के, बाजारपारा स्थित ऑडिटोरियम भवन में आयोजित गरिमामय समारोह में,पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम में आदिम जाति, कृषि एवं कृषक कल्याण, मछली पालन तथा पशुपालन मंत्री रामविचार नेताम और सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। समारोह में सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों ने जनसेवा, पारदर्शिता और नगर के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।समारोह में अतिथियों ने नवनियुक्त एल्डरमैनों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद लाला लकड़ा, गोपाल मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, मनोज गुप्ता और सीमा सोनी ने विधिवत पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।🟠मंत्री रामविचार नेताम ने दिया विकास का मंत्र

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए,मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी केवल पद तक सीमित नहीं होती, बल्कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना भी उनका दायित्व हैं। उन्होंने कहा,कि सभी एल्डरमैन पारदर्शिता, समर्पण और टीम भावना के साथ कार्य करें, ताकि बलरामपुर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित नगर बनाया जा सके।🟠सांसद चिंतामणि महाराज बोले जनता का विश्वास सबसे बड़ी जिम्मेदारी

सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा,कि एल्डरमैन का पद जनता के विश्वास का प्रतीक हैं। उन्होंने सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों को शुभकामनाएं देते हुए,जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और विकास कार्यों को गति देने का आह्वान किया।🟠कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में रेड क्रॉस सोसायटी अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष लोधी एक्का, उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, सहकारी बैंक के संभागीय अध्यक्ष रामकिशुन सिंह, शिवनाथ यादव, अपर कलेक्टर एवं एसडीएम अभिषेक गुप्ता, सीएमओ दीपक एक्का सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!