न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,10जुलाई 2026
सरगुजा आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम ने, ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए,3,528 प्रतिबंधित SPASMO PROXYVON PLUS कैप्सूल जब्त किए हैं। कार्रवाई सीतापुर थाना क्षेत्र के केसला गांव में की गई,जहां छापेमारी के दौरान एक आरोपी के घर से भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल बरामद हुए। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया हैं।आबकारी विभाग के अनुसार, टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सजाद खान के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां से 3,528 SPASMO PROXYVON PLUS कैप्सूल बरामद किए गए। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर धेलसरा निवासी महबूब खान को भी गिरफ्तार किया गया।
🟠एनडीपीएस एक्ट के तहत हुई कार्रवाई
दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई के बाद दोनों को विशेष न्यायालय (नारकोटिक्स), अंबिकापुर में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड मिलने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
🟠नशे के कारोबार पर लगातार कार्रवाई
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया हैं,कि ऑपरेशन क्लीन के तहत जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने लोगों से भी अपील की हैं,कि नशे से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।












