7 साल से फरार वारंटी समेत 3 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, न्यायालय में किया गया पेश

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,10जुलाई 2026

सरगुजा पुलिस ने लंबे समय से फरार स्थाई वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे,अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की हैं। थाना लखनपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए,7 साल से फरार एक वारंटी सहित कुल 3 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया हैं। यह कार्रवाई डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर जिलेभर में लंबित वारंटों की तामिली के लिए चलाए जा रहे,विशेष अभियान के तहत की गई।पुलिस के अनुसार, पहले मामले में केस क्रमांक 1762/2019 (मारपीट, गाली-गलौज और धमकी) में आरोपी विनोद कुमार मरावी (29 वर्ष), निवासी जमगला, थाना लखनपुर लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहने पर उसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया गया था। करीब 7 वर्ष बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

🟠दो अन्य वारंटी भी चढ़े पुलिस के हत्थे

दूसरे मामले में केस क्रमांक 8937/2025 के तहत फरार चल रहे,अर्जुन सिंह (20 वर्ष) और अजय सिंह (21 वर्ष), दोनों निवासी पुहपुटरा, थाना लखनपुर, को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ भी न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था।

🟠तीनों आरोपियों को न्यायालय में किया गया पेश

लखनपुर पुलिस ने लगातार तलाश और मुखबिर तंत्र की मदद से तीनों फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस ने बताया,कि जिले में फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, प्रधान आरक्षक प्रवीण चंद तिवारी, आरक्षक विजय पैकरा और सोहन राजवाड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें