Nexis News

सरगुजा पुलिस का सघन सुरक्षा अभियान : जिलेभर के बैंक और ATM की हुई औचक जांच, संदिग्धों पर रखी गई पैनी नजर

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,10जुलाई 2026

सरगुजा जिले में बैंकिंग सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए,डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर शुक्रवार को जिलेभर के सभी राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों तथा एटीएम में सघन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने बैंक परिसरों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी।पुलिस अधिकारियों ने बैंक परिसरों में पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों, अलार्म सिस्टम, सुरक्षा उपकरणों और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। साथ ही बैंक के अंदर और बाहर बिना किसी कारण घूम रहे लोगों से पूछताछ कर उनकी पहचान और मौजूदगी का सत्यापन किया गया।🟠बैंक प्रबंधकों को दिए सुरक्षा के निर्देश

निरीक्षण के दौरान पुलिस ने बैंक प्रबंधकों और सुरक्षा गार्डों को आपसी समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने और नियमित निगरानी बनाए रखने पर भी जोर दिया।🟠ग्राहकों से भी की गई सतर्क रहने की अपील

सरगुजा पुलिस ने बैंक ग्राहकों से अपील की,कि वे लेन-देन के दौरान पूरी सतर्कता बरतें और किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ATM PIN, OTP, बैंक खाता या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की भी अपील की गई।पुलिस का कहना हैं,कि जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने और बैंकिंग संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!