न्यूज डेस्क,सूरजपुर,छत्तीसगढ़,11जुलाई2026
सूरजपुर जिले की चौकी बसदेई पुलिस ने सूने मकान में हुई चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया नकद और घरेलू सामान बरामद कर लिया हैं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी हैं।पुलिस के अनुसार, कुसमुसी नवापारा निवासी श्यामलाल ने शिकायत दर्ज कराई थी, कि 8 जुलाई 2026 को वह अपने परिवार के साथ घर से बाहर गया हुआ था। वापस लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला और घर के अंदर रखे 3 हजार रुपये नकद सहित घरेलू सामान गायब था। इसके बाद उसने तत्काल बसदेई चौकी में शिकायत दर्ज कराई।
🟠मुखबिर और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस पहुंची आरोपियों तक
शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 497/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(2), 305 एवं 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध किया। विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना, तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर मामले का खुलासा किया।
🟠दोनों आरोपियों ने कबूला जुर्म
पूछताछ में दिनेश कुमार सोनवानी (32 वर्ष) और अंकित तिवारी (28 वर्ष) ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया सामान बरामद कर लिया।
🟠आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
पुलिस ने बताया,कि मामले की विस्तृत विवेचना जारी हैं। क्षेत्र में चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी और अभियान चलाया जा रहा हैं।












