Nexis News

रायगढ़ में अवैध रेत उत्खनन पर सवाल : मंत्रालय के आदेश के बावजूद कुरकुट नदी में बेखौफ चल रहा खनन, खनिज विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर प्रश्न

न्यूज डेस्क,रायगढ़,छत्तीसगढ़,12जुलाई2026

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अवैध रेत उत्खनन पर सख्ती के दावों के बीच रायगढ़ जिले से सामने आई तस्वीरें कई सवाल खड़े कर रही हैं। आरोप हैं,कि खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कूकरीचोली स्थित कुरकुट नदी में लंबे समय से भारी मशीनों के जरिए अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा हैं,लेकिन कार्रवाई के नाम पर स्थिति जस की तस बनी हुई हैं।जानकारी के अनुसार, मंत्रालय स्तर से अवैध रेत उत्खनन पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद स्थानीय लोगों का आरोप हैं,कि कुरकुट नदी में दिन-रात चैन माउंटेन मशीनों से रेत निकाली जा रही हैं,और सैकड़ों हाइवा व डंपर खुलेआम परिवहन कर रहे हैं।

🟠शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप

ग्रामीणों का कहना हैं,कि इस मामले की शिकायत सरपंच, कलेक्ट्रेट जनदर्शन और मुख्यमंत्री पोर्टल तक की जा चुकी हैं,लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों का आरोप हैं,कि शिकायतों के बावजूद अवैध उत्खनन लगातार जारी हैं।

🟠जांच पर भी उठे सवाल

स्थानीय सूत्रों का दावा हैं,कि जब भी खनिज विभाग की टीम जांच के लिए निकलती हैं,उससे पहले ही संबंधित लोगों को इसकी सूचना मिल जाती हैं। आरोप हैं,कि जांच टीम के पहुंचने से पहले मशीनें और वाहन मौके से हटा दिए जाते हैं, जिससे कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह जाती हैं।

🟠पर्यावरण और राजस्व दोनों पर असर

ग्रामीणों का कहना हैं,कि लगातार हो रहे अवैध उत्खनन से कुरकुट नदी का प्राकृतिक स्वरूप प्रभावित हो रहा हैं। वहीं, अवैध खनन से सरकार को राजस्व नुकसान होने और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की भी आशंका जताई जा रही हैं।अब लोगों की निगाहें जिला प्रशासन और खनिज विभाग पर हैं,कि इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!