Nexis News

बलरामपुर थाना परिसर में ‘एकता वृक्षारोपण’ कार्यक्रम आयोजित, जनप्रतिनिधियों और पुलिसकर्मियों ने लगाए पौधे

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,12जुलाई 2026

बलरामपुर थाना परिसर में रविवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर ‘एकता वृक्षारोपण’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ एकता और सामाजिक सहभागिता का संदेश देना रहा।इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं थाना स्टाफ ने, मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष लोधी राम एक्का, उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, पार्षद राकेश सिंह, पूर्व पार्षद विनय यादव तथा भाजपा जिला महामंत्री भानु दीक्षित विशेष रूप से उपस्थित रहे।पौधारोपण के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!