न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,12जुलाई 2026
आम नागरिकों को आपातकालीन स्थिति में तेज और बेहतर पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, सरगुजा और बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के डायल-112 (फेज-2 नेक्स्ट जेन) से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। रक्षित केंद्र अंबिकापुर में आयोजित इस प्रशिक्षण में कुल 107 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।यह प्रशिक्षण डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण C-DAC के मास्टर ट्रेनर गौरव वर्मा और गोविंदा (विजन प्लस) द्वारा दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान डायल-112 के आपातकालीन वाहनों में लगे PFT, MDT, PTZ कैमरा, डैश कैमरा, मोबाइल और अन्य तकनीकी उपकरणों के संचालन, जीपीएस आधारित लोकेशन ट्रैकिंग और घटनास्थल पर त्वरित रिस्पॉन्स की प्रक्रिया की व्यवहारिक जानकारी दी गई। साथ ही अधिकारियों को उपकरणों की नियमित जांच और मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का पालन करने के निर्देश भी दिए गए।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य डायल-112 सेवा को और अधिक प्रभावी बनाना हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों को कम समय में पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की सहायता उपलब्ध कराई जा सके।












