Nexis News

सरगुजा पुलिस का बड़ा वेरिफिकेशन अभियान : 350 मकानों की जांच, 750 किरायेदारों और मुसाफिरों का सत्यापन

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,12जुलाई 2026

जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस ने, रविवार को व्यापक किरायेदार सत्यापन एवं मुसाफिर जांच अभियान चलाया। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देशन में जिलेभर में चलाए गए, इस अभियान के दौरान करीब 350 मकानों की जांच कर 750 लोगों का भौतिक सत्यापन किया गया।पुलिस टीमों ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की कॉलोनियों व बस्तियों में पहुंचकर किरायेदारों और बाहरी राज्यों से आए लोगों के पहचान पत्रों की जांच की। मकान मालिकों को बिना सत्यापन किसी को किराए पर मकान नहीं देने तथा किरायेदारों की पूरी जानकारी संबंधित थाना या चौकी में दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।अभियान के दौरान गांधीनगर, कोतवाली, मणिपुर सहित कई थाना क्षेत्रों में विशेष जांच की गई। पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के निर्देश भी जारी किए हैं।सरगुजा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की हैं,कि यदि आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति या अवैध रूप से रहने वाला व्यक्ति दिखाई दे,तो इसकी सूचना डायल-112 या सरगुजा पुलिस हेल्पलाइन 9479193599 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!