अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,13जुलाई 2026
भारतीय जनता पार्टी जिला बलरामपुर-रामानुजगंज की जिला पदाधिकारी बैठक सोमवार को,भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता अभियान और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने, जनसंपर्क गतिविधियों को तेज करने तथा मंडलों की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने पदाधिकारियों से,संगठन के प्रत्येक दायित्व का निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान करते हुए कहा,कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी हैं।बैठक में जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।












