न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,13जुलाई 2026
सरगुजा संभागीय आबकारी उड़नदस्ता ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे,अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपारा क्षेत्र की एक कुख्यात महिला तस्कर को प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया हैं। आरोपी महिला के कब्जे से 28 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया हैं।आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी,कि आशा पांडेय अपने घर से लंबे समय से नशीले इंजेक्शनों की अवैध बिक्री कर रही हैं। सूचना के आधार पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने ब्रह्मपारा स्थित ठिकाने पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान आरोपी ने नशीले इंजेक्शनों से भरा बैग छिपाने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।तलाशी में 19 रेक्सोजेसिक और 9 एविल इंजेक्शन, कुल 28 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।आबकारी विभाग के अनुसार, आरोपी महिला पहले भी ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में जेल जा चुकी हैं। जेल से रिहा होने के बाद वह दोबारा नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में सक्रिय हो गई थी। विभाग ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।












