न्यूज डेस्क,धमतरी,छत्तीसगढ़,13जुलाई 2026
धमतरी जिले में 14 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए 13 से 18 जुलाई तक विशेष HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण सप्ताह शुरू किया गया हैं। इस अभियान के तहत सभी पात्र बालिकाओं को, स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क HPV वैक्सीन लगाई जाएगी।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने बताया,कि HPV संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण हैं।
समय पर लगाया गया HPV टीका इस कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित तरीका हैं,जिससे भविष्य में कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हो जाता हैं।टीकाकरण की सुविधा जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र (HWC), चिन्हित स्कूलों और विशेष टीकाकरण केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी।
अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से कार्य कर रहे हैं।धमतरी कलेक्टर ने सभी अभिभावकों से अपील की हैं,कि किसी भी तरह की अफवाह या भ्रांति पर ध्यान न दें और अपनी 14 वर्ष की बेटियों को यह जीवनरक्षक टीका अवश्य लगवाएं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों और सामाजिक संगठनों से भी अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आग्रह किया।












