Nexis News

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर कोलकाता-2026 में ‘बेस्ट डेकोरेशन ऑफ स्टॉल एंड अपीयरेंस’ सम्मान से बढ़ी प्रदेश की प्रतिष्ठा

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,13जुलाई2026

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) कोलकाता-2026 में, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने अपनी शानदार प्रस्तुति से, राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाई हैं। तीन दिवसीय प्रतिष्ठित पर्यटन मेले में 21 राज्यों के बीच छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड को,उसके आकर्षक और अभिनव पवेलियन के लिए ‘बेस्ट डेकोरेशन ऑफ स्टॉल एंड अपीयरेंस’ सम्मान से सम्मानित किया गया।10 से 12 जुलाई तक विश्व बंगला प्रांगण, कोलकाता में, आयोजित इस मेले में छत्तीसगढ़ का पवेलियन पर्यटकों, टूर ऑपरेटर्स, निवेशकों और पर्यटन विशेषज्ञों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना रहा। पवेलियन में बस्तर की जनजातीय संस्कृति, चित्रकोट और तीरथगढ़ जलप्रपात, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, सिरपुर, भोरमदेव सहित धार्मिक, इको और एडवेंचर पर्यटन स्थलों को आधुनिक शैली में प्रदर्शित किया गया, जिसकी व्यापक सराहना हुई।मेले के दौरान छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा, पर्यटन विभाग के सचिव एस. भारतीदासन और प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूर ऑपरेटर्स, होटल समूहों तथा निवेशकों के साथ कई महत्वपूर्ण बी-टू-बी बैठकों में हिस्सा लिया। इन बैठकों में पर्यटन निवेश, नए पर्यटन पैकेज, विपणन सहयोग और राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में राज्य पर्यटन के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा हैं। वहीं, पर्यटन सचिव एस. भारतीदासन ने कहा कि यह सम्मान राज्य की पर्यटन क्षमता को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाएगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!