Nexis News

जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में पहली बार सफल हार्नियोप्लास्टी ऑपरेशन, अब मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा बड़े शहर

न्यूज डेस्क,सारंगढ़,छत्तीसगढ़,13जुलाई 2026

जिला चिकित्सालय सारंगढ़ ने स्वास्थ्य सेवाओं में एक, नई उपलब्धि हासिल करते हुए,पहली बार हार्नियोप्लास्टी (हार्निया) का सफल ऑपरेशन किया हैं। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन और सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व में वरिष्ठ सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. राकेश साहू एवं उनकी टीम ने इस जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक संपन्न किया।डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया कि अब हार्निया के मरीजों को इलाज के लिए रायपुर या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

जिला चिकित्सालय में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से, मरीजों को समय, धन और अनावश्यक परेशानी से राहत मिलेगी।विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने इस उपलब्धि पर चिकित्सकों और मेडिकल टीम को बधाई देते हुए कहा,कि जिला अस्पताल में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा हैं,ताकि लोगों को बेहतर उपचार स्थानीय स्तर पर ही मिल सके।सफल ऑपरेशन के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ हैं,और चिकित्सकों की निगरानी में हैं। इस उपलब्धि पर अस्पताल स्टाफ और स्थानीय नागरिकों ने मेडिकल टीम की सराहना करते हुए इसे जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!