Nexis News

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की कला : पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को भेंट की बस्तर की ढोकरा ‘ट्री ऑफ लाइफ’ शिल्पकृति

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,13जुलाई2026

छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय कला और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन को कूटनीतिक उपहार के रूप में, बस्तर की विश्वविख्यात ढोकरा ‘ट्री ऑफ लाइफ’ (जीवन वृक्ष) धातु शिल्पकृति भेंट की। इस खास अवसर ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोककला को, वैश्विक मंच पर नई प्रतिष्ठा दिलाई हैं।’ट्री ऑफ लाइफ’ शिल्पकृति भारतीय संस्कृति में प्रकृति, समृद्धि, नवजीवन और मानव-प्रकृति के संतुलन का प्रतीक मानी जाती हैं। बस्तर की यह अनूठी कलाकृति हजारों वर्ष पुरानी लॉस्ट वैक्स कास्टिंग (मोम सांचा ढलाई) तकनीक से तैयार की जाती हैं।

जिसमें हर शिल्प पूरी तरह हस्तनिर्मित और अपनी तरह का अद्वितीय होता हैं।राज्य सरकार का कहना हैं, कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनजातीय कला, लोकसंस्कृति और पारंपरिक शिल्पों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कलाकारों और शिल्पकारों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने की दिशा में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं,जिसका सकारात्मक परिणाम अब वैश्विक स्तर पर दिखाई दे रहा हैं।विशेषज्ञों का मानना हैं,कि प्रधानमंत्री द्वारा बस्तर की ढोकरा कला को कूटनीतिक उपहार के रूप में चुना जाना राज्य के शिल्पकारों के लिए गर्व की बात हैं। इससे स्थानीय हस्तशिल्प को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी, नए बाजार खुलेंगे और जनजातीय कलाकारों की आजीविका को भी मजबूती मिलेगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!