Nexis News

राउरकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई : शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 6 मोटरसाइकिलें बरामद, 5 मामलों का खुलासा

न्यूज डेस्क,राउरकेला,उड़ीसा,13जुलाई 2026

ओडिशा के राउरकेला में प्लांटसाइट थाना पुलिस ने, वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की 6 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं,और उसके खिलाफ दर्ज 5 वाहन चोरी के मामलों का खुलासा किया हैं।गिरफ्तार आरोपी की पहचान जोगेंद्र कलेट उर्फ जीतू (33 वर्ष) के रूप में हुई हैं। वह बंडामुंडा थाना क्षेत्र के डी-कैबिन का निवासी हैं,और वर्तमान में बरकानी इलाके में किराए के मकान में रह रहा था।

पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके आधार पर चोरी की गई छह मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।बरामद वाहनों में हीरो होंडा पैशन प्रो, होंडा पीएस-125, हीरो एचएफ डीलक्स, अपाचे RTR 200, अपाचे 160 और हीरो होंडा स्प्लेंडर शामिल हैं। पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर लिया हैं,और उनके वास्तविक मालिकों की पहचान कर वाहन लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी हैं।प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया हैं।

आरोपी के खिलाफ पहले से बंडामुंडा और प्लांटसाइट थानों में वाहन चोरी सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी हैं,कि चोरी की बाइक किस नेटवर्क के माध्यम से बेची जाती थीं और इस गिरोह में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना हैं,कि मामले की गहन जांच जारी है और चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त करने वाले पूरे नेटवर्क का भी खुलासा किया जाएगा। आदतन अपराधियों पर निगरानी और संगठित वाहन चोरी गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!