अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,13जुलाई 2026
आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के, उद्देश्य से संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में, सोमवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की शिकायतें, मांगें और समस्याएं गंभीरता से सुनीं।समय-सीमा (टीएल) बैठक के बाद आयोजित जनदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदक से, संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने अधिकारियों से कहा,कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो तथा प्रत्येक आवेदन पर नियमानुसार त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया,कि शासन की मंशा के अनुरूप आम नागरिकों को समय पर राहत और समाधान उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।












